The Lallantop
Logo

धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

जौनपुर में बीजेपी नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बीजेपी ने प्रमोद यादव को 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था. इस चुनाव में धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह भी प्रत्याशी थी.

Advertisement

उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के जौनपुर शहर में गुरुवार 7 मार्च को बीजेपी नेता प्रमोद यादव (bjp leader pramod yadav) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे अज्ञात लोगों ने शादी का निमंत्रण देने के बहाने प्रमोद यादव की स्कॉर्पियो गाड़ी रोकी और गोली मारकर फरार हो गये. घायल प्रमोद यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्धों का पता लगाने के लिए तलाशी ले रही है. इसके अतिरिक्त, जिले में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जांच की जा रही है. खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

 

 

 

 

Advertisement