The Lallantop
Logo

नौकरी के नाम पर भारतीयों को जंग में शामिल होने के लिए मजबूर कर रहे रूस पर विदेश मंत्रालय सख्त

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया है कि ऐसी सूचना मिली है कि 20 भारतीय नागरिक रूस में सपोर्ट स्टाफ के तौर पर गए थे. इन नागरिकों की वापसी के लिए रूसी अथॉरिटी से बात हो रही है.

Advertisement

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार रूस के अलग-अलग हिस्सों में 20 भारतीय नागरिक (Indians stuck in Russia) फंसे हुए हैं. इन सभी को अच्छी नौकरी के बहाने रूस बुलाया गया था. ये सभी नागरिक दूतावास के संपर्क में हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया है कि ऐसी सूचना मिली है कि 20 भारतीय नागरिक रूस में सपोर्ट स्टाफ के तौर पर गए थे. लेकिन अब उन्हें जंग में भेजा जा रहा है. इन्होंने हमसे संपर्क किया है. जायसवाल ने कहा कि इन नागरिकों की वापसी के लिए रूसी अथॉरिटी से बात हो रही है. देखें वीडियो.

Advertisement

 

 

Advertisement

Advertisement