The Lallantop
Logo

पोंगल, जल्लीकट्टू के बहाने BJP-कांग्रेस का तमिलनाडु में क्या सियासी खेल चल रहा है?

तमिल की राजनीति में राहुल-नड्डा में से किसने लीड हासिल की?

Advertisement
उस बात को 9 बरस हो आए. केंद्र में यूपीए की सरकार थी और पर्यावरण मंत्री थे जयराम रमेश. तब कांग्रेस ने बैलों के खिलाफ क्रूरता वाले खेलों पर रोक लगाई थी, अप्रत्यक्ष रूप से तमिलनाडु के जल्लीकट्टू पर रोक लगी थी. और तब कांग्रेस ने अपना ये फैसला डिफेंड भी किया था. आज उसी जल्लीकट्टू कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल होते हैं और कहते हैं देखकर मज़ा आया. सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं बीजेपी के अध्यक्ष नड्डा आज तमिलनाडु में पोंगल कार्यक्रम में शामिल होते हैं, मोहन भागवत भी वहीं देखे जाते हैं. अचानक तमिलनाडु की संस्कृति से ये लगाव कैसे हो गया, तमिलनाडु में हो क्या रहा है, जल्लीकट्टू पर अब क्या राजनीति हो रही है सब विस्तार से आज के शो में बताएंगे.

बाकी दी लल्लनटॉप शो का पिछला एपिसोड आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement