The Lallantop
Logo

अमेरिका: 11 घंटे तक चली कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया, 4 बंधक छुड़ाए

संदिग्ध एक पाकिस्तान न्यूरो साइंटिस्ट को जेल से रिहा करने की मांग कर रहा था.

Advertisement

अमेरिका (America) के राज्य टेक्सास (Texas) के कोलीविल (Colleyville) में हथियारों से लैस एक व्यक्ति ने यहूदी धर्म के पूजास्थल में चार लोगों को बंधक बना लिया था. जिसके बाद 11 घंटे तक चली कार्रवाई में पुलिस एजेंसियों ने उसे मार गिराया. सभी बंधक भी छुड़ा लिए गए हैं. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध एक पाकिस्तान न्यूरो साइंटिस्ट को जेल से रिहा करने की मांग कर रहा था. इस न्यूरो साइंटिस्ट को अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को मारने की कोशिश के दोष में गिरफ्तार किया गया था. साथ ही साथ उसके ऊपर अल-कायदा से जुड़े होने का भी शक है. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement