The Lallantop
Logo

कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना, महिलाओं को सलाना एक लाख, सरकारी नौकरी में आधी हिस्सेदारी

इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को 1लाख रुपये, सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण और महिलाओं को छात्रावास की सुविधा देने का वादा है.

Advertisement

2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस ने बुधवार को महिलाओं के लिए 'नारी न्याय' गारंटी योजना ((Nari Nyay Guarantees) लॉन्च किया. जिसमें गरीब परिवार की महिला सदस्य को सालाना एक लाख रुपये की वित्तीय मदद और केंद्र सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण शामिल है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'नारी न्याय' की गारंटी जारी की. 'नारी न्याय' गारंटी के तहत 5 घोषणाएं की गई हैं, जिसमें महालक्ष्मी गारंटी, आधी आबादी- पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री, ️सावित्री बाई फुले छात्रावास शामिल हैं. 
 

Advertisement

Advertisement
Advertisement