The Lallantop
Logo

दुनियादारी: इजराइल में सुप्रीम कोर्ट ने नेतन्याहू के मंत्री को अयोग्य ठहराया, क्या झगड़ा होगा?

बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में इज़रायल की सत्ता में वापसी की है.

Advertisement

दुनियादारी में आज बात होगी इज़रायल में कोर्ट और सरकार आपस में गुत्थम-गुत्था हो गए हैं. 18 जनवरी 2022 को सप ने बेंजामिन नेतन्याहू के एक ख़ास दोस्त को कैबिनेट से दूर रखने का आदेश दिया है. उस दोस्त ने नेतन्याहू से मुलाक़ात के बाद कहा कि, मैं इस फ़ैसले को नहीं मानता. बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में इज़रायल की सत्ता में वापसी की है. उन्होंने कुछ कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई है. ये सत्ताधारी गठबंधन न्यायपालिक की शक्तियां कम करने पर उतारू है. इसको लेकर इज़रायल के कई शहरों में प्रोटेस्ट भी हो रहे हैं. अब जबकि हाईकोर्ट ने सीधा नेतन्याहू के करीबी को निशाने पर लिया है, इसके कारण इज़रायल में बड़ा संकट खड़ा हो गया है. अगर नेतन्याहू कोर्ट की बात मान लेते हैं तो, उनकी सहयोगी पार्टियां उनसे नाराज़ हो जाएंगे. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement