The Lallantop
Logo

मध्य प्रदेश के इस किसान ने अपनी आधी प्रॉपर्टी पालतु कुत्ते का नाम क्यों की?

अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी रील लाइफ से रियल लाइफ में उतर आई है.

Advertisement

2014 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘इट्स एंटरटेनमेंट’ देखी है आपने? फिल्म में अक्षय कुमार के पिता बहुत अमीर होते हैं. लेकिन मरने से पहले वो अपनी सारी जायदाद पालतू कुत्ते के नाम कर जाते हैं. इसी कुत्ते का नाम एंटरटेनमेंट होता है. फिर पूरी फिल्म में अक्षय कुमार और एंटरटेनमेंट के बीच की खींचतान दिखाई गई है. फिल्म की ये कहानी रील लाइफ से रियल लाइफ में उतर आई है. मध्यप्रदेश का छिंदवाड़ा जिला. यहां एक 50 साल के किसान ओम नारायण वर्मा ने अपनी आधी जायदाद अपने पालतू कुत्ते के नाम कर दी. नारायण वर्मा अपने बेटे के व्यवहार से नाराज़ थे. इसलिए बेटे की हिस्से की जायदाद कुत्ते के नाम कर दी.  कहा कि मेरा पालतू  कुत्ता मेरी काफी सेवा करता है, इसलिए जायदाद में इसको हिस्सा मिलेगा. बाकी जायदाद पत्नी के नाम कर दी है. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement

Advertisement