The Lallantop
Logo

उमेश पाल मर्डर के आरोपी अरबाज का एनकाउंटर कैसे हुआ, पुलिस ने पूरी कहानी बताई

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि इस मर्डर की साजिश मुस्लिम होस्टल के कमरे में रची गई थी.

Advertisement

उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में हत्या कर दी गयी थी. आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों पर है. प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि इस मर्डर की साजिश मुस्लिम हो स्टल के कमरे में रची गई थी. यह भी बताया गया कि मामले में साजिशकर्ता सदाकत खान को STF ने गिरफ्तार कर लिया है. ADG ने कहा कि इस मर्डर ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. सरकार की ओर से विधानसभा के पटल पर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. इसी तरह से आज प्रयागराज के केंद्रीय थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई. देखिए वीडियो.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement