The Lallantop
Logo

अब 1 अक्टूबर को नहीं होगा हरियाणा विधानसभा चुनाव, ECI ने बदली वोटिंग की तारीख

निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों की तारीख भी बदल दी है.

Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख (Haryana assembly poll date) चुनाव आयोग ने बदल दी है. राज्य की 90 सीटों पर मतदान 1 अक्टूबर की जगह अब 5 अक्टूबर को होंगे. इसके अलावा मतगणना की तारीख में भी बदलाव किया गया है. मतगणना अब 4 अक्टबूर की जगह 8 अक्टूबर को होगी. आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के भी नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित करने का एलान किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement