The Lallantop
Logo

गुजरात: बीजेपी विधायक ने पुलिस को दंगे की धमकी दी, वीडियो वायरल हो गया

पुलिस ने ट्रैफिक जाम हटाने के लिए एक डीजे बंद करवाया, लैपटॉप ले लिया. इसके बाद बीजेपी विधायक मौके पर पहुंचे!

Advertisement

गुजरात (Gujarat) में बीजेपी के मौजूदा विधायक (BJP MLA) का विवादित बयान सामने आ रहा है. वलसाड (Valsad) के विधायक भरत पटेल (Bharat Patel) ने पुलिसकर्मी को धमकी देते हुए कहा है कि वो जब चाहे दंगे करवा सकते हैं. बीजेपी विधायक और पुलिसकर्मी के बीच काफी देर तक बहस चली. घटना वलसाड के तिथल रोड की है. खबर के मुताबिक ये पूरा बवाल गणेश प्रतिमा ले जाने के दौरान हुआ. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Video Viral) हो रहा है. वीडियो क्लिप में गणेश उत्सव के दौरान विधायक पुलिस के साथ तीखी बहस करते और उन्हें धमकाते हुए दिख रहे हैं. देखिए वीडियो. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement