The Lallantop
Logo

गाजियाबाद में कांवड़ियों ने कार सवार को पीटते हुए कार तोड़ दी, 6 दिन में ऐसी छठी घटना

गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर रावली कट के पास, एक होंडा सिटी कार, कांवड़िए से टच हो गई. जिसके बाद कांवड़ियों ने कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाते हुए सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया.

Advertisement

वीडियो में कार पर चढ़कर डंडे बरसाते, तोड़-फोड़ करते नज़र आ रहे ये लोग कांवड़िए हैं. 27 जुलाई की दोपहर कुछ कांवड़िए गाज़ियाबाद के मुरादनगर के गांव रावली से गुजर रहे थे. गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर रावली कट के पास, एक होंडा सिटी कार, कांवड़िए से टच हो गई. पुलिसवालों ने बताया कि कांवड़ का जल नहीं गिरा. लेकिन कांवड़ियों का आरोप था कि कांवड़ खंडित हो गई. उन्होंने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया. हाईवे जाम कर दिया. उन्होंने डंडों से मार-मारकर पूरी कार तोड़ डाली. कार को पलटा और उसमें बैठे ड्राइवर को बार खींच लिया. कांवड़ियों ने ड्राइवर को भी डंडों से पीटना शुरू कर दिया. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement