The Lallantop
Logo

अमेरिका की बड़ी नेता ने इजरायल के हथियार पर लिखा- 'Finish them', वायरल फोटो पर जमकर विवाद

साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली इजरायल की उत्तरी सीमा के दौरे पर थीं. हेली के साथ यूनाइटेड नेशन में इजरायल के पूर्व ऐंबैसडर रहे डैनी डैनन भी मौजूद थे. इसी दौरान हेली को हथियारों के एक बेड़े के पास देखा गया. इनमें से एक शेल (गोला) पर वो साइन करती दिख रही हैं.

Advertisement

गाजा के रफाह शहर में विस्थापित फिलिस्तीनियों के कैंप पर हुए हवाई हमले के बाद से दुनिया भर में इजरायल की खूब आलोचना हो रही है. हमास ने इसके लिए अमेरिका को भी जिम्मेदार ठहराया है जो लगातार इजरायल को हथियार मुहैया करा रहा है. आलोचना के बीच अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की निक्की हेली ने इजरायल यात्रा के दौरान विवाद खड़ा कर दिया है. पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की कैबिनेट में रहीं निक्की हेली को इजरायली शेल (गोला) पर “Finish Them!” लिखते देखा गया. मामले पर ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो- 

Advertisement

Advertisement
Advertisement