भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतर गया है. सोमवार को शाम 6 बजे के कुछ ही देर बाद 'विक्रम' लैंडर ने चांद पर कदम रखा. यानी ISRO ने चंद्रयान-3 मिशन के सबसे अहम पड़ाव को पार कर लिया है. इसके साथ ही भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के लिए 23 अगस्त, 2023 एक तारीखी दिन बन गया है. विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने के बाद ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने इस कामयाबी के लिए संगठन के वैज्ञानिकों और देश को बधाई दी. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे नए युग की शुरुआत कहा. अब विदेशी मीडिया भी चंद्रयान की कामयाबी की तारीफ कर रही है. देखें वीडियो.
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर विदेशी मीडिया ने क्या लिखा? स्पेस पॉवर का तमगा किसने दिया?
भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के लिए 23 अगस्त, 2023 एक तारीखी दिन बन गया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)














