तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक साल से विरोध प्रदर्शन चल रहा रहा है. पीएम मोदी ने शुक्रवार 19 नवंबर को ये कानून वापस लेने की घोषणा की. हालांकि इसके बाद भी आंदोलन जारी रहेगा. क्योंकि किसानों का कहना है कि उनकी अन्य मांगों पर विचार नहीं किया गया है. इस बीच पिछले एक साल में किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले करीब 750 किसानों के परिवार को तेलंगाना सरकार तीन-तीन लाख रुपये का मुआवजा देगी. तेलंगाना सरकार ने ऐलान किया है कि वह इस मुआवजे के लिए 22 करोड़ रुपये आवंटित कर रही है. देखिए वीडियो
आंदोलन में मरने वाले किसानों के परिवार को मिलेगा 3-3 लाख का मुआवजा!
इस राज्य सरकार ने केंद्र से भी की मुआवजा देने की अपील.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








