The Lallantop
Logo

बीजेपी को सपोर्ट करने वाला पेज भी डिलीट हुआ, लेकिन आप तक केवल कांग्रेस की खबर क्यों पहुंची?

भाजपा का समर्थन करने वाले डिलीट हुए एक पेज की कड़ी नमो ऐप से जुड़ती है.

Advertisement
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने 1 अप्रैल की दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर एक ट्वीट किया. उसमें न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स का हवाला देते हुए बताया कि फ़ेसबुक ने कहा है कि उसने कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज डिलीट किये हैं. इसके बाद देश के आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद माइक्स के सामने खड़े मिले. वो कह रहे थे कि ‘आज के दिन कांग्रेस और उसके झूठ बेनकाब हो गए हैं.’ यानी प्रतिक्रिया छोड़ी जा चुकी थी. लेकिन क्या सिर्फ कांग्रेस से जुड़े पेज फेसबुक से हटाए गए हैं? तो जवाब है नहीं. पूरा मामला समझिए वीडियो में.

Advertisement
Advertisement
Advertisement