The Lallantop
Logo

‘पूरा देश बन गया है चौकीदार’ लोकसभा में सपा सांसद डिंपल यादव ने सरकार को घेरा

सपा सांसद Dimple Yadav ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की जनता को, किसानों को भरोसा दिलाया था कि आवारा मवेशियों से निजात दिलाएंगे. आज आवारा मवेशियों की समस्या की वजह से हमारा पूरा देश चौकीदार बन गया है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद Dimple Yadav ने सोमवार को लोकसभा में किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे उठाये. बजट पर चर्चा के दौरान यादव ने कहा कि हमारा देश किसान प्रधान और कृषि प्रधान है. लेकिन, हम किसान और युवाओं का भविष्य सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं. मुझे लगता है कि हम अपने फर्ज से डगमगा रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


 

Advertisement
Advertisement