The Lallantop
Logo

दुनियादारी: इंग्लैंड क्रिकेट में नस्लभेद की कहानियों ने हैरान कर दिया है

अज़ीम रफ़ीक के खुलासे के बाद क्रिकेट जगत में हंगामा मच गया है.

Advertisement

इन दिनों इंग्लिश क्रिकेट में जो खुलासे हो रहे हैं, उसे भद्रता की श्रेणी में कतई नहीं रखा जा सकता. वजह, अज़ीम रफ़ीक. पाकिस्तान के कराची में पैदा हुए. बाद में परिवार इंग्लैंड चला गया. रफ़ीक़ को क्रिकेट खेलने का शौक था. उन्होंने इस खेल में अपना कैरियर बनाने का प्लान बनाया. अपनी सफ़लता का रास्ता भी तैयार कर लिया था. रफ़ीक़ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. उन्होंने क्रिकेट जगत को सदमे में डाल दिया है. अपने खेल की वजह से नहीं, बल्कि अपनी रीढ़ की हड्डी की वजह से. अज़ीम रफ़ीक़ ने इंग्लिश क्रिकेट में व्याप्त नस्लभेद के ख़िलाफ़ लड़ने का रास्ता चुन लिया है. उनके खुलासे के बाद समूचे क्रिकेट जगत में हंगामा मच गया है. 16 नवंबर को रफ़ीक़ ने संसदीय कमिटी के सामने अपनी बात रखी. उन्होंने कमिटी के सामने क्या बताया? उनके खुलासे के बाद आगे क्या होगा? देखें वीडियो.

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement