The Lallantop
Logo

CJI की फटकार के बाद आई लिस्ट में इलेक्टोरल बॉन्ड का सच पता चल गया!

supreme court की फटकार के बाद 14 मार्च को चुनाव आयोग ने electoral bond का डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है. इस डेटा के मुताबिक, बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा मिला है. दूसरे नंबर पर TMC और तीसरे नंबर पर Congress है.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद 14 मार्च को चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है.  इस डेटा के मुताबिक, बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा मिला है. 12 अप्रैल 2019 से 11 जनवरी 2024 तक पार्टी को सबसे ज्यादा 6,060 करोड़ रुपये मिले हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस है जिसे एक 1,609 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी है जिसे 1,421 करोड़ रुपये मिले हैं. हालांकि किस कंपनी ने किस पार्टी को कितना चंदा दिया है, इसका जिक्र इस लिस्ट में नहीं है. चुनाव आयोग ने वेबसाइट पर 763 पेजों की दो लिस्ट अपलोड की हैं. एक लिस्ट में बॉन्ड खरीदने वालों की जानकारी है. चुनावी बॉन्ड इनकैश कराने वाली पार्टियों में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, AIADMK, बीआरएस, शिवसेना, TDP, YSR कांग्रेस, डीएमके, JDS, एनसीपी, जेडीयू और राजद भी शामिल हैं. इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement