The Lallantop
Logo

अरविंद केजरीवाल को फिर मिला ED का समन, अबकी मामला दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ा है

16 मार्च को दिल्ली के Rouse Avenue कोर्ट से जमानत मिलने के कुछ घंटे बाद ही ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और समन भेज दिया है. इस बार उनको दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए नोटिस मिला है.

Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. शराब घोटाला मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के अगले दिन ही ED ने उन्हें एक और मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है. नया मामला दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित है. इस केस में उन्हें 18 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. दिल्ली सरकार में शिक्षा विभाग की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने बताया कि सीएम को यह समन शनिवार, 16 मार्च की शाम को भेजा गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत दर्ज ये दूसरा मामला है जिसमें केजरीवाल को बुलाया गया है. इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement