The Lallantop
Logo

स्मृति ईरानी को ट्रोल करने वालों पर क्या बोले राहुल गांधी?

Rahul Gandhi On Smriti Irani: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी नेता स्मृति ईरानी को लेकर कांग्रेस नेताओं को हिदायत देते हुए कहा कि बिना वजह की टिप्पणियां न की जाएं.

Advertisement

लोकसभा चुनावों में हार का सामना करने के बाद बार बार ट्रोल होने वालीं स्मृति ईरानी के बचाव में राहुल गांधी सामने आए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि स्मृति ईरानी को सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों और ईरानी के दूसरे कई विरोधियों से अपमानजनक बातें सुननी पड़ रही हैं. राहुल गांधी ने इसी बात को लेकर X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जीवन में जीत और हार होती रहती है. मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि वे श्रीमती स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता को लेकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और बुरा व्यवहार करने से बचें.’

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement