The Lallantop
Logo

डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका के लोगों की नौकरियां बचाने के लिए जो किया वो भारतीयों को महंगा पड़ेगा!

अमेरिका में कोरोना वायरस से 42 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisement

कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ रहे अमेरिका ने अस्थायी रूप से इमिग्रेशन को सस्पेंड करने का फैसला लिया है. इसका मतलब ये है कि अगले आदेश तक तक कोई भी विदेशी नागरिक अमेरिका का नागरिक नहीं बन सकता. नागरिक बनना तो दूर इसके लिए अप्लाई भी नहीं कर सकता. दुनियाभर से लोग नौकरी और बिजनेस के लिए अमेरिका जाते हैं. ट्रंप ने इमीग्रेशन वीजा को सस्पेंड करने की बात की है. भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स के बीच H-1 वीजा काफी प्रचलित है. यह नॉन-इमिग्रेशन वीजा है. लेकिन ट्रंप ने यह कहा है कि अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों की रक्षा करने की जरूरत है, ऐसे में H-1 वीजा भी निशाने पर आ सकता है.

Advertisement

Advertisement

Advertisement