The Lallantop
Logo

डीके शिवकुमार शपथग्रहण के बाद क्यों बोले- मैं खुश नहीं हूं

डीके ने पार्टी कार्यकर्ताओं को घर पर जुटने से क्यों मना किया?

Advertisement

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण के एक दिन बाद कार्यकर्ताओं से कहा कि वे "खुश नहीं" हैं. कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत के बावजूद शिवकुमार का ये बयान आया है. शिवकुमार का मकसद पार्टी को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करना है. 21 मई को शिवकुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया था. इसी दौरान उन्होंने कहा कि वे विधानसभा चुनाव में 135 सीटें जीतकर खुश नहीं हैं. शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement