The Lallantop
Logo

मध्य प्रदेश: रीवा के धर्मजय सिंह पिछले साल मई महीने में कोरोना की चपेट में आए थे

उनका इलाज चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में चल रहा था.

Advertisement

महीनों पहले कोरोना से संक्रमित हुए धर्मजय सिंह की मौत हो गई है. मध्य प्रदेश के रीवा के रहने धर्मजय सिंह एक संपन्न किसान बताए जाते हैं. वो पिछले साल मई महीने में कोरोना वायरस की चपेट में आए थे. तब से उनका इलाज चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में चल रहा था. इस दौरान 8 महीने से ज्यादा का वक्त गुजर गया जो किसी भी कोरोना पेशंट का सबसे लंबा ट्रीटमेंट बताया जा रहा है. दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक धर्मजय सिंह के इलाज में लगभग 8 करोड़ रुपये का खर्चा हो गया, इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. मंगलवार 11 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement