दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने BJP पर बड़ा आरोप लगाया है. 22 अगस्त की सुबह उन्होंने एक ट्वीट में दावा किया कि BJP ने उनसे संपर्क कर उन्हें अपने दल में शामिल होने का संदेश दिया है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि वो राजपूत हैं और किसी के आगे झुकेंगे नहीं. मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी में कथित रूप से हुए घोटाले को लेकर चर्चा में हैं. सीबीआई का आरोप है कि इस पॉलिसी को बनाने में नियमों की अनदेखी की गई है. जांच एजेंसी ने मामले में 15 लोगों को आरोपी बनाया है. इनमें मनीष सिसोदिया का नाम सबसे ऊपर है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी में जुबानी जंग चरम पर है. देखिए वीडियो.
मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर आरोप बोले, 'मुझे बीजेपी ने अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए कहा'
BJP ने मनीष सिसोदिया को जवाब देते हुए कहा है कि उन्होंने सुबह-सुबह भांग पी ली है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















