The Lallantop
Logo

'मैं जल्द बाहर आऊंगा', जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का संदेश लाईं पत्नी सुनीता केजरीवाल

कथित शराब घोटाले में गिरफ़्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनिता केजरीवाल के ज़रिए ईडी की हिरासत से दिल्ली के लोगों के लिए संदेश जारी किया है.

Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ED की हिरासत में बंद सीएम का संदेश लोगों तक पहुंचाया. सुनीता ने अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा जिसमें उन्होंने लिखा है कि  मैंने बहुत संघर्ष किया है, इस गिरफ्तारी से मैं हैरान नहीं हूं. भारत के भीतर और बाहर कई ताकतें हैं जो देश को कमजोर कर रही हैं. हमें सतर्क रहना होगा, इन ताकतों को पहचानना होगा और उन्हें हराना होगा... दिल्ली में महिलाएं सोच रही होंगी कि केजरीवाल सलाखों के पीछे हैं. क्या पता अगर उन्हें 1000 रुपये मिलेंगे. मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपने भाई, अपने बेटे पर भरोसा करें. कोई जेल मुझे अंदर नहीं रख सकती, मैं बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा. केजरीवाल ने और क्या-क्या बोला जानने के लिए वीडियो देखें.
 

Advertisement

Advertisement
Advertisement