तस्वीर: कोरोना लॉकडाउन के समय 'सोशल डिस्टेंसिंग के दायरों में क़ैद, हम आशाओं के आकाशवासी हैं'
इंडिया टुडे के साथी फोटोग्राफर्स की जुटाईं ये तस्वीरें देख जाइये, कविता के साथ नत्थी होकर आई है.
Advertisement
1971 में चंडीगढ़ में जन्मे बंदीप सिंह एक प्रतिष्ठित संपादकीय और फाइन आर्ट फोटोग्राफर हैं. इन दिनों इंडिया टुडे ग्रुप ऑफ पब्लिकेशंस में ग्रुप फोटो एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. उनकी तस्वीरें टाइम, इंडिया टुडे, द न्यूयॉर्क टाइम्स, बिजनेस वीक, बिजनेस टुडे, और कई अन्य प्रकाशनों में प्रकाशित हुई हैं. उनकी रचनाओं ने वियना के एसेल संग्रहालय, नई दिल्ली के निरंकारी म्यूज़ियम ऑफ़ फ़ेथ और नई दिल्ली स्थित लक्ज़मबर्ग दूतावास के स्थायी संग्रह में जगह पाई है. इसके साथ-साथ उनका कार्य कई देसी-विदेशी म्यूज़ियम्स में भी संग्रहित है. बंदीप नई दिल्ली में रहते हैं. संपर्क – bandeep@intoday.com. बंदीप ने ये कविता लिखी-पढ़ी, इंडिया टुडे के साथी फोटोग्राफर्स ने तस्वीरें जुटाईं और बाकी साथियों के सहयोग से इसे आपके लिए ले आए हैं.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










