बीजेपी ने रवि किशन को दोबारा गोरखपुर से उम्मीदवार घोषित कर दिया है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मंच पर से रवि किशन की चुटकी ली है. जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सबको रवि किशन बनकर ही घर-घर वोट मांगने जाना है. लेकिन रवि किशन की तरह एक्टिंग मत करना, वोट मांगना है. एक्टिंग के लिए वो काफी हैं. सीएम योगी ने जनता से पूछा कि रवि किशन की फिल्म किस-किस ने देखी. फ्री में देखी या पैसे देकर देखी?अब चुनाव के बाद बोलता हूं एक-दो शो फ्री वाले भी करवाएं. इस वीडियो में देखिए पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज.
रवि किशन की एक्टिंग पर CM योगी ने गोरखपुर की जनता से क्या कह दिया?
BJP ने Ravi Kishan को दोबारा गोरखपुर से उम्मीदवार घोषित कर दिया है. टिकट की घोषणा के बाद सांसद रवि किशन सबसे पहले गोरखपीठ पहुंचे और पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने CM Yogi Adityanath से मुलाकात की.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












