हैदराबाद में नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ हुआ है (Child Trafficking Racket Hyderabad). आरोप है कि गैंग के लोग निसंतान कपल्स को बच्चा बेचते थे. खरीदने वाले लोग वॉट्सएप पर फोटो देखकर बच्चे चुनते थे. कीमत डेढ़ से पांच लाख रुपये तक. 28 मई को गैंग के पास से 16 बच्चों को रेसक्यू किया गया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंग मेंबर्स के अलावा बच्चा खरीदने वाले 15 कपल्स के खिलाफ बाल तस्करी और किशोर न्याय अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. इन लोगों ने कथित तौर पर पिछले दो से छह महीनों में बच्चे खरीदे थे. रेस्क्यू किए गए सभी बच्चे फिलहाल राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग के पास हैं. मामले पर ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो-
डेढ़ से पांच लाख रुपये में वॉट्सएप के जरिए 'बेचे' नवजात बच्चे, तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़!
रेस्क्यू किए गए 16 बच्चों में से नौ को Hyderabad और पड़ोसी इलाकों में ‘बेचा’ गया. सात को Andhra Pradesh में ‘बेचा’ गया. मामले के तार Delhi-Pune से जुड़े हुए हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










