The Lallantop
Logo

चंद्रयान 3 बदल सकता है रास्ता, लैंडिंग से ठीक पहले ISRO वैज्ञानिक ने क्या बताया?

Chandrayaan-3 चांद की सतह से बस कुछ ही दूरी पर है. इधर ISRO के वैज्ञानिक ने कहा है कि इसकी लैंडिंग में देरी हो सकती है.

Advertisement

23 अगस्त शाम 6 बजकर 4 मिनट का वक़्त होगा, जब चंद्रयान-3 (Chandrayan-3) मिशन का लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा. अभी तक ISRO की तरफ से यही जानकारी थी. लेकिन तय तारीख से ऐन पहले 21 अगस्त को ISRO के सीनियर साइंटिस्ट ने कहा है कि लैंडिंग टाली भी जा सकती है. उन्होंने कहा है कि टचडाउन करने (चांद की सतह को छूने) से 2 घंटे पहले अगर इसरो को लगता है कि लैंडर की पोजीशन ठीक नहीं है तो लैंडिंग 27 अगस्त तक के लिए टाल दी जाएगी. ये भी कहा कि ऐसे में 27 अगस्त को लैंडर फिलवक्त तय जगह से 400 से 450 किलोमीटर दूर लैंड करेगा. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement