The Lallantop
Logo

दी लल्लनटॉप शो: Chandrayaan-3 की लैंडिंग के आख़िरी 15 मिनट की पूरी कहानी जान लीजिए

40 दिन तक चंद्रयान अंतरिक्ष में कर क्या रहा था.

Advertisement

तो हम भी चांद पर पहुंच गए हैं. अब से कुछ देर पहले, शाम 6 बजे. यही वो पल था जब भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया. चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक चांद पर पहुंच चुका है. हमसे पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर पहुंचे थे. स्पेस रिसर्च में भारत के लिए आज बेहद ऐतिहासिक दिन है. जो बाधाएं मिशन चंद्रयान-2 में आईं थी, इस बार उनसे पार पाते हुए भारत का चंद्रयान-3 चांद पर पहुंच गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चंद्रयान-3 का काम चंद्रयान-2 के क्रैश होने के बाद से ही शुरू हो गया था. 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च कर दिया गया. चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च होने के ठीक 3 साल 11 महीने और 23 दिन. और लॉन्च के 40 दिन बाद आज 6 बजकर 2 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद पर उतर गया. इस मिशन का पूरा तियां-पांचा हम समझने की कोशिश करेंगे पर पहले तो चंद्रयान-3 मिशन की कुछ बुनियादी बातें जान लेते हैं. सबसे पहले तो यही जानिए कि चंद्रयान-3 मिशन का नाम है. किसी रॉकेट या स्पेसक्राफ्ट का नहीं. और मुख्य तौर पर इसके तीन हिस्से हैं -
1. उड़ाने वाला हिस्सा  - प्रोपल्शन मॉड्यूल,
2. उतारने वाला हिस्सा - लैंडर मॉड्यूल,
3. घूमने-घुमाने और जानकारी जुटाने वाला हिस्सा - रोवर.

Advertisement
Advertisement