The Lallantop
Logo

दिल्ली आए चंपई, BJP में शामिल होने की अटकलों पर क्या बोले?

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता चंपई सोरेन दिल्ली पहुंच गए हैं. बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मैं जहां पर हूं वहीं पर हूं.

Advertisement

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता चंपई सोरेन दिल्ली पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा, ‘मैं यहां अपने निजी काम से आया हूं.' बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मैं जहां पर हूं वहीं पर हूं.  इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक, बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच चंपई सोरेन के घर पर लगे हुए JMM के झंडे हटा लिए गए हैं. वहीं चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया X पर अपने बायो से भी JMM का नाम हटा दिया है. उन्होंने अपनी बायो में केवल झारखंड, पूर्व मुख्यमंत्री लिखा है.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement