The Lallantop
Logo

आख़िरकार नवीन पटनायक ने उत्तराधिकारी पर जवाब दे ही दिया

V K Pandian को नवीन पटनायक का राजनीतिक उत्तराधिकारी बताया जाता रहा है. आलोचक उन्हें ‘ओडिशा के डी-फैक्टो सीएम’ कहते हैं. इस बीच Odisha CM Naveen Patnaik की तरफ़ से जवाब आया है कि क्या पांड्यन उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी बनने वाले हैं.

Advertisement

बीते दिनों ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Odisha CM Naveen Patnaik) का एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें एक चुनावी रैली (Election Rally) को संबोधित करते समय मुख्यमंत्री का बायां हाथ कांपते हुए दिखा. इस दौरान वीके पांड्यन ने उनके कांपते हाथ को पोडियम के नीचे छिपा दिया था. इसके बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया. पांड्यन को राज्य की राजनीति कंट्रोल करने के आरोप लगे. पांड्यन को पटनायक का राजनीतिक उत्तराधिकारी बताया गया. इस पर अब नवीन पटनायक का जवाब आया है. पटनायक ने क्या कहा, जानने के लिए देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement