ड्राय स्टेट बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर टूटा है. इस बार मोतिहारी जिले (पूर्वी चम्पारण) में कथित रूप से जहरीली शराब पीने के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में मरने वाले लोगों की संख्या इससे अधिक बताई जा रही है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. वहीं 15 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. इनमें से कइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बिहार में पिछले 7 सालों से शराब पूरी तरह से बैन है. इसके बावजूद लगातार इस तरह के मामले आते रहे हैं. देखिए वीडियो.
बिहार में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत, बिहार पुलिस ने क्या बताया?
मोतिहारी जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने के कारण करीब 16 लोगों की मौत हुई है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















