असम में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ नाबालिग से रेप का केस दर्ज किया गया है. असम के एक डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) पर घर पर काम करने वाली 15 साल की लड़की के रेप का आरोप लगा है. आरोपी DSP का नाम किरण नाथ बताया गया है. पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी DSP को गिरफ्तार कर लिया है. असम के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने 17 मार्च की शाम को इस केस और आरोपी DSP की गिरफ्तारी की जानकारी दी. DGP ने बताया कि आरोपी DSP किरण नाथ की तैनाती गोलाघाट जिले के लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में थी. देखें वीडियो.
घर में काम करने वाली बच्ची से रेप के आरोप में DSP गिरफ्तार
DSP के घर काम करने वाली बच्ची का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने कई बार उसका ‘रेप’ किया. लड़की के मुताबिक DSP ने उसे जबरन अपने घर पर कैद कर लिया था और अपने परिवार के लोगों की मदद से उसे प्रताड़ित किया
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












