महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को बॉम्बे हाई कोर्ट ने झटका दिया है. हाई कोर्ट ने मलिक और उनके परिवार को निर्देश दिया है कि अब वे वानखेड़े फैमिली के खिलाफ किसी तरह की बयानबाजी नहीं करेंगे. कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बयानबाजी ना तो सीधे तौर पर, और ना ही इशारों में की जाएगी. अदालत ने यह फैसला NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े की याचिका पर सुनाया है. इसमें ज्ञानदेव वानखेड़े ने नवाब मलिक को उनके परिवार के खिलाफ बोलने से रोकने की मांग की थी. देखिए वीडियो.
समीर वानखेड़े पर रोज खुलासे करने वाले नवाब मलिक को हाईकोर्ट ने चुप करा दिया!
ना तो बयानबाजी कर पाएंगे ना ही इशारों में कुछ कह पाएंगे.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












