The Lallantop
Logo

खालिस्तान पर मां ने बयान, अमृत पाल ने जेल से अपने ही परिवार को क्या चेतावनी दे डाली?

अमृतपाल की मां बलविंदर कौर ने कहा कि पंजाब के युवाओं के पक्ष में बात करने से अमृतपाल खालिस्तान समर्थक नहीं बन जाते. वो खालिस्तान को सपोर्ट नहीं करते हैं

Advertisement

5 जुलाई को खालिस्तान समर्थक और पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. शपथ के बाद अमृतपाल की मां बलविंदर कौर का एक बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं के पक्ष में बात करने से अमृतपाल खालिस्तान समर्थक नहीं बन जाते. वो खालिस्तान को सपोर्ट नहीं करते हैं. अपनी मां के इस बयान के बाद अमृतपाल ने 6 जुलाई को X पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने इतिहास के एक किस्से का ज़िक्र करते हुए अपने परिवार को ही कड़ी चेतावनी देते हुए ये तक कह दिया कि अगर मुझे पंथ और परिवार में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं हमेशा पंथ को ही चुनूंगा. देखें वीडियो.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement