The Lallantop
Logo

पटना रैली में अमित शाह बोले, 'भू और बालू माफिया को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे'

केंद्रीय गृह मंत्री Amit shah ने बिहार के पटना में आयोजित एक जनसभा में Lalu Yadav पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बन गई है और हमारी सरकार भू- माफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेगी.

Advertisement

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit shah) ने शनिवार को बिहार के पटना में पिछड़ा- अतिपिछड़ा महासम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने परिवार का सम्मान किया. लालू जी भी पूरा जीवन पिछड़ों के नाम पर परिवार के लिए जिए.सोनिया गांधी का एक मात्र लक्ष्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना. गरीब का अगर कोई भला कर सकता है तो केवल और केवल नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी कर सकती है. अमित शाह ने और क्या-क्या बोला जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement