आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल (Arun Goel Resign) के इस्तीफे पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है. असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि यह बहुत चौंकाने वाली बात है. जब भारत का चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद किसी भी दिन कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है, ऐसी स्थिति में उससे ठीक पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा देना कई सवाल खड़े करती है. उन्होंने आगे कहा कि अरुण गोयल या सरकार को इसका कारण बताना चाहिए कि चुनाव से ठीक पहले ऐसा क्यों हुआ. ओवैसी ने और क्या सवाल उठायें जानने के लिए वीडियो देखें.
चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर ओवैसी ने केंद्र सरकार को घेरा!
asaduddin owaisi ने कहा कि arun goyal या सरकार को इसका कारण बताना चाहिए कि चुनाव से ठीक पहले ऐसा क्यों हुआ. उन्होंने चुनाव आयुक्त के चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












