The Lallantop
Logo

साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर किया स्नो स्प्रे, रीलबाज युवक गिरफ्तार

घटना के बाद झांसी पुलिस के X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें आरोपी लंगड़ाता दिख रहा है और साथ में 4-5 पुलिसवाले चल रहे हैं. आरोप का पुलिस के साथ वाला वीडियो भी खूब वायरल है. खुद आरोपी ने ही अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है.

Advertisement

झांसी में एक युवक ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक बुजुर्ग के मुंह पर स्प्रे कर दिया. युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से आया और बुजुर्ग के मना करने पर भी नहीं माना उन पर स्प्रे कर दिया. इतना ही आरोपी युवक ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया. वीडियो के वायरल होने पर झांसी पुलिस एक्शन में आ गई. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के सीपरी बाजार ओवरब्रिज के पास की बताई जा रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सुर्खियां बटोरने के लिए युवक द्वारा की गई इस हरकत से बुजुर्ग की जान जा सकती थी. राहत की बात रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement