The Lallantop
Logo

100 फीट ऊंचाई से मजदूरों पर आ गिरी क्रेन, अबतक 17 मजदूरों ने गंवाई जान

पुणे के इस हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि मौके पर सुरक्षा के कोई उपाय नहीं थे, जिस कारण इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों की जान चली गई.

Advertisement

महाराष्ट्र के ठाणे से सुबह-सुबह एक बेहद दुखद खबर आई है, यहां के शाहपुर इलाके में एक फ्लाई ओवर से गार्डर मशीन (क्रेन) गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. शाहपुर पुलिस के मुताबिक ये हादसा तब हुआ जब समृद्धि एक्सप्रेस वे के तीसरे चरण के निर्माण का काम चल रहा था. इस दौरान ही पुल के ऊपर से क्रेन नीचे आ गिरी, जिससे कई मजदूर दब गए. मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया जा रहा है. घायलों को शाहपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement