The Lallantop
Logo

बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों को कौन तोड़ रहा? 27 मूर्तियां तोड़ तालाब में डाल दीं?

हिंदू नेताओं के मुताबिक कम से कम 27 मूर्तियों तोड़ी गईं.

Advertisement

बांग्लादेश में एक बार फिर मंदिरों पर हमला किया गया है. उत्तर पश्चिमी बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले में 14 मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है. अधिकारियों ने इस हमले को 'सुनियोजित' बताया है. घटना 4 फरवरी की देर रात की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिले के कई गांवों में मूर्तियों को तोड़ा गया. ठाकुरगांव के डिप्टी कमिश्नर महबुबुर रहमान के अनुसार, "साफ दिख रहा है कि ये हमले इलाके में शांति और सद्भावना बिगाड़ने के लिए साजिश के तहत किए गए हैं. ये एक गंभीर अपराध है. दोषियों को इसका अंजाम भुगतना होगा.'"

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


 

 

Advertisement

Advertisement