The Lallantop

अंदर पार्टी चल रही थी, Zomato वाला घर के बाहर जोर से नाचने लगा, VIDEO देखिए

वीडियो आपका दिन बना देगा!

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट.

बैंक्वेट हॉल में शादी हो रही थी. मस्त डीजे बज रहा था. गाना चल रहा था, वो जो हर शादी में बजाना मैंडेटरी होता है. 'सपने में मिलती है ओ कुड़ी, मेरे सपने में मिलती है.' दीदी-जीजा, चाचा-चाची, बुआ-फूफा, मौसा-मौसी, वो सारे स्टेप्स किए जा रहे थे जो वो अपने घर से सीख कर आए थे. दुल्हा-दुल्हन के कुछ दोस्त भी थे जो ऐसे नाच रहे थे जैसे सामने वाला इंप्रेस ही हो जाएगा. इतना सब हो रहा था, कैमरे वाले वीडियो भी बना रहे थे. लेकिन इस शादी से जो वीडियो वायरल हो रहा है वो Zomato के एक डिलीवरी बॉय का है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल ये बैंक्वेट हॉल था ओपन. यानी गार्डेन टाइप. एक तरफ सजा-धजा सुंदर सा सेटअप था डीजे का. और गानों की पूरी आवाज़ जा रही थी बाहर . और वहीं से एक Zomato वाले भइया किसी का खाना पहुंचाने जा रहे थे. उन्होंने गाना सुना और उनका आ गया डांस. लाल कलर की टोपी, Zomato लिखी लाल टी-शर्ट, नीचे कैपरी और कंधे पर बैग.

Advertisement

भयानक ठंड में शुरू किया डांस. एक के बाद एक ठुमके और एक के बाद एक मूव. ये बंदा ना घर से कोई स्टेप तैयार करके आया था और ना ही इसे किसी को इंप्रेस करना था. इसे सिर्फ डांस करना था. पूरी बारात का डांस एक तरफ और Zomato वाले भाई का डांस एक तरफ. पैंट में बेल्ट नहीं था वो नीचे सरक जा रही थी. लेकिन बंदे का कॉन्फिंडेस एक भी बार नीचे नहीं गया. पूरा डांस किया, मन भर नाचा.

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है pulkitkochar नाम के एक यूज़र ने. उन्होंने वीडियो शेयर किया और उसमें लिखा- Music Knows No Boundaries. संगीत को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता. वीडियो कहां का है और कब का इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है. लेकिन सोशल मीडिया पर ये डांस खूब वायरल है.

डीजे के बगल में एक बाउंड्री. जो आधी दीवार थी और उसके ऊपर शीशा लगा हुआ था. शादी में मौजूद शख्स ने ही अंदर से ही वीडियो बनाया जो अब काफी पंसद किया जा रहा है. 

Advertisement

 

वीडियो: ट्रेन लेट होने की इतनी खुशी! वायरल वीडियो में प्लेटफॉर्म पर डांस करते दिखे यात्री

Advertisement