The Lallantop

वर्ल्ड कप के दूसरे ही दिन एक नम्बर कैच!

आयरलैंड वर्सेज़ ओमान में ज़ीशान मक़सूद ने लिया ऐसा कैच कि सुपरमैन भी शर्मा जाए. देखिये वीडियो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बुधवार को मैच था आयरलैंड और ओमान के बीच में. आयरलैंड पहले बैटिंग कर रही थी. सातवें ओवर की तीसरी गेंद पे आमिर कलीम अपना पहला ओवर फेंक रहे थे. आमिर लेफ़्ट आर्म स्पिनर हैं. बैटिंग कर रहे थे पॉल स्टर्लिंग. गेंद हल्की सी ऊपर की ओर फेंकी गयी थी जिससे बैट्समैन तुरंत ही ड्राइव खेलने को आतुर हो गया. ऐन वक़्त पर गेंद हल्की सी डिप हुई जिसकी वजह से शॉट पड़ने के बाद बॉल हवा में चली गयी. कवर में खड़े ज़ीशान मक़सूद ने खुद को अपने बायीं ओर हवा में उछाल दिया. ज़ीशान एक वक़्त के लिए ज़मीन से सामानांतर हो पड़े थे. इसी वक़्त उनके हाथ में गेंद आके चिपक गयी. जो उन्होंने फिर छोड़ी ही नहीं. गजब का कैच था भाई! देख के आंखें खुल गयीं और मुंह से बस यही निकला - "बाप रे बाप!" https://www.youtube.com/watch?v=JY4_94Jfix0 मैच में आयरलैंड उलटफेर का शिकार हो गया. इंग्लैंड को 2011 वर्ल्ड कप से बाहर करने वाली आयरलैंड की टीम ओमान से हार गयी.

Advertisement
Advertisement