जाकिर नाइक ने स्काइप के जरिये प्रेस कॉन्फ्रेंस की परदेस से. मुंबई में सारे पत्रकारों को बुलाया था उनके लोगों ने. वहां बड़े पर्दे पर जाकिर नाइक अवतरित हुए. बोले एक पेन ड्राइव आप लोगों को दे रहा हूं जिसमें सारे सवालों का जवाब दिया है. उसे देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि मैं शांति का दूत हूं. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए क्या कहा, यहां पढ़ें
1
जान बचाने के लिए शराब पीनी पड़े जो जायज़ है.
2
आत्मघाती हमला इस्लाम में हराम है. लेकिन देशहित और युद्ध में कमांडर के कहने पर आत्मघाती हमला जायज है.
3
मैं शांति का दूत हूं. किसी को आतंक के लिए प्रेरित नहीं किया. चैप्टर, आयत 32, कुरान कहती है कि बेकसूर को मारना हराम है. मैं हर हमले की निंदा करता हूं, जिसमें बेकसूर लोग मारे गए हों.
4
इंडियन मीडिया ने एक गलत रिपोर्ट के आधार पर मेरा मीडिया ट्रायल किया.
5
मैं आपको चैलेंज करता हूं कि मेरा बिना एडिट किया हुआ जवाब दिखाएं, जहां मैंने सुसाइड बॉम्बिंग की निंदा न की हो.
6
एक रिपोर्टर ने हिंदी में जाकिर नाइक से सवाल पूछा कि क्या उन्हें भारत में मुसलमानों की गरीबी, उनके स्कूल से ड्रॉपआउट होने के आंकड़े पता हैं? इस पर मंच संभाल रहे आदमी ने कहा कि ये सवाल मौजू नहीं है. लेकिन रिपोर्टर लगातार जाकिर नाइक से जवाब लेने पर अड़े रहे. जाकिर ने आपा खो दिया और बोला कि आपको तमीज नहीं है कि यहां के संयोजक की बात नहीं मान रहे. आपको यहां नहीं होना चाहिए. हर चीज के आंकड़े सबको पता होते हैं क्या. https://twitter.com/ANI_news/status/753839905298526209
7
जन्नत भेजने के नाम पर आतंकी बनाना गलत.
8
भारत सरकार पर आरोप लगाया कि मुस्लिम चैनल होने की वजह से टेलिकास्ट की इजाजत नहीं मिली. वो बैन कर ही नहीं सकते. ये चैनल दुबई और लंदन में रजिस्टर्ड है.
9
इंडिया में पीस टीवी दिखाने के लिए इसे डाउनलिंकिंग की परमिशन चाहिए होता है. पीस टीवी एक लीगल सैटेलाइट चैनल है. अब भारत सरकार डाउनलिंकिंग परमिशन क्यों नहीं दे रही है? बैन का सवाल तो तब उठता है जब डाउनलिंकिंग की परमिशन दी जाए. हमने वजह पूछी तो गोपनीयता का हवाला देते हुए नहीं बताया गया.
10
मुझे अब तक किसी ने पूछताछ के लिए नहीं बुलाया. सरकार कोई भी पूछताछ करना चाहे, मैं पूरा सहयोग दूंगा.
11
मैं जान-बूझकर कभी किसी आतंकी से नहीं मिला. हजारों लोगों से मिलता हूं. कई लोग फोटो खींचते हैं. तस्वीर खिंचने पर मुस्कुरा देता हूं. उसमें कोई आतंकी या कट्टरपंथी हो तो मेरी क्या गलती. मैं क्या हाथ मिलाने से पहले पूछूंगा कि कौन हो, कहां से आए हो भाई?
12
कुछ मुस्लिम संगठन मेरी पॉपुलैरिटी से जलते हैं. वो खुलेआम मेरी आलोचना करते हैं. लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया.