स्क्रीन घुमंतू है
सैमसंग का गैलेक्सी S7 एज देखे हो? उसमें दोनों तरफ गोल होता डिस्प्ले है. उसको कर्व कहते हैं न. डिट्टो वैसा ही डिस्प्ले MI Note2 का. मेटल ग्लास की बॉडी में जमी ये स्क्रीन साइड में शॉर्टकट और आइकन लाने का ऑप्शन रखे है. 5.7 इंच की बहुब्बड़ी स्क्रीन है. क्वाड HD डिस्प्ले बता रहे हैं. खास ये है कि बॉर्डर जो है न, जिनको बेजल्स कहते हैं, वो उसमें नहीं हैं.
कैमरा एक ही है
बकतोलन लोग भन्नाए थे कि दो कैमरे होंगे इसमें. पीछे की तरफ. जैसे नयके आईफोन में आ रहा है. तो कनफ्यूजन दूर कर लो. कैमरा एक्कै है लेकिन दो के बराबर. 23 मेगापिक्सल है भाईसाब. सोनी का सेंसर लगा है. पुराने तमाम फीचर तो हैं ही फेस डिटेक्शन, ऑटो फोकस, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन वगैरह. नया ये है कि 4K वीडियो रिकॉर्डिंग होती है.रैम से काम
अब तक जित्ते फोन चलाए हो उन सबसे ज्यादा होगी. इंटरनल मेमोरी 128 GB मेमोरी कार्ड की जरूरत है ही नहीं. अगर हो भी तो करोगे क्या जब जगह ही नहीं है लगाने की. ये 6 GB वाले का बता रहे हैं. सबसे 4 GB रैम वाले में 64 GB इंटरनल मेमोरी है. प्रोसेसर क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 821 है.बैटरी
अब खुराकमंत्री की बात सुन लो. 4070mAh है बैटरी. पावर के मामले में थोड़ी कंजूसी कर गए हैं चीन वाले. लेकिन कह रहे हैं कि चार्ज जल्दी होगी. चलो मान लिए. इतना कह रहे हो तो.अब सबसे जरूरी बात
मनीराम भैया. वैरिएंट के हिसाब से अलग अलग कीमत है. चीन में शुरू है 2 हजार 799 युआन. माने 27 हजार 600 रुपए लमसम. ये है 4 GB वाले का रेट. 6 Gb वाला 3 हजार 499 युआन, माने साढ़े 34 हजार. इत्ता सब पढ़ चुके हो तो अफसोस की बात भी पढ़ लो. इंडिया में नहीं लॉन्च हुआ. कंपनी ने अभी कुछ कहा भी नहीं है कि यहां भेजेंगे या नहीं. तो अभी जो दोस्त रिश्तेदार बाहर हैं पासपोर्ट पर उनसे नंबर मांग लो फेसबुक मैसेंजर पर.ये भी पढ़ें: स्मार्टफोन पर ऐसे धाकड़ ऑफर मिल रहे हैं कि आप बिछ जाएंगे जियो सिम फोन में काम नहीं कर रहा है? आओ इलाज बताएं










