The Lallantop

जब पिरामिड देखने आए लोग इन दो लोगों को एक साथ देखकर पगला गए

लोग इनकी फोटो वोटो खींचकर दनादन डालने लगे.

Advertisement
post-main-image
Image: AP
मिस्र जानते हो न? पिरामिड वाला. जहां की कहानी The Mummy में दिखी थी. वहीं कुछ लोग घूमने आए थे. ऐसे ही घूमते टहिलते उनके सामने ऐसा नजारा आया कि अकबका गए. उनके सामने दुनिया का सबसे लम्बा आदमी और दुनिया की सबसे छोटी महिला थी. आदमी का नाम है सुल्तान कोसिन. तुर्की के रहने वाले हैं. और महिला हैं अपने घर की. यानी भारत की ज्योति अमगे. सुल्तान की लंबाई 8 फीट 9 इंच है. इतनी ऊंची दीवार खड़ी करके तो हमारे गांवों में छत ढाल देते हैं. ज्योति 2 फीट 6 इंच की हैं.
Image: ExperienceEgypt Twitter
Image: ExperienceEgypt Twitter

अब वहां ये लोग धुप्पल में नहीं पहुंचे थे. इंडेपेंडेंट मैगजीन के मुताबिक दोनों फोटोशूट कराने गए थे. इजिप्ट टूरिज्म के प्रचार के लिए. वहीं दोनों ने जमकर फोटो खिंचाईं जो अब पब्लिक खूब देख रही है.
Image: ExperienceEgypt Twitter
Image: ExperienceEgypt Twitter

कोसिन को 2009 में दुनिया के सबसे लम्बे आदमी के तौर पर दर्ज किया गया था. रिकार्ड रखने वाली गिनीज बुक में. उसके बाद से भाई की लंबाई और बढ़ गई है. 36 साल के तो हो गए हैं, पता नहीं कब तक बढ़ेंगे.
Image: AP
Image: AP

और अपनी ज्योति नागपुर में रहती हैं. उमर 25 साल है. उनको दरअसल एकॉन्ड्रोप्लासिया नाम की बीमारी है. जिसकी वजह से शरीर की लंबाई नहीं बढ़ती. लेकिन इस समस्या ने जो पॉपुलरिटी ज्योति को दिलाई वो बीमारी पर भारी है.
Image: AP
Image: AP



ये भी पढ़ें

इस विदेशी ने बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स की पोल खोल दी

Advertisement

कौन है पकालू पपीतो, जिसके चुटकुलों के स्क्रीनशॉट आग की तरह फैलते हैं

इमरान हाशमी के हमशक्ल को देखकर सर पकड़ लेंगे

Advertisement
Advertisement