The Lallantop

सोना मरीन का, सवा सौ करोड़ दिल सिंधू के

80 मिनट चले मुकाबले में मरीन ने तीसरा गेम और ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नतीजा आ चुका है. मरीन सोना जीत चुकी हैं. संधू को सिल्वर मिला है. कोई भी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी जिस मुकाम पर नहीं पहुंच पाया उस मुकाम पर आकर सिंधू 80 मिनट चले लंबे संघर्ष के बाद इस बार रजत ला रही हैं.
2016 Rio Olympics - Badminton - Women's Singles - Gold Medal Match - Riocentro - Pavilion 4 - Rio de Janeiro, Brazil - 19/08/2016. Carolina Marin (ESP) of Spain reacts during her match against P.V. Sindhu (IND) of India. REUTERS/Alkis Konstantinidis FOR EDITORIAL USE ONLY. NOT FOR SALE FOR MARKETING OR ADVERTISING CAMPAIGNS.

एक वो वक़्त था जब सिंधू 15 के मुकाबले 19 से पीछे चल रहीं थी. फिर वापसी हुई और सिंधू पहला गेम जीत गईं. पहले गेम के खत्म होने पर स्कोर था 19-21.
दूसरा गेम शुरू हुआ. सिंधू शुरू से ही पिछड़ने लगीं. फिर मिड कोर्ट खेल आ चुका है. नेट के पास खेल आया तो देवी नडाल सव्यसाची होने का फायदा उठा ले जाएंगी और वही हो रहा था.
Image: Reuters
Image: Reuters

फिर अब सिंधू ने मरीन को चौंकाना शुरू कर दिया, मिड कोर्ट स्मैश पर स्मैश पर स्मैश बचा कर एक लॉब पीछे पकड़ा दी, मरीन आगे रहीं, अंक सिंधू को स्कोर हो चुका था 16 के मुकाबले 9.
मरीन का खेल चालू रहा. स्कोर 19 पहुंचा. लेकिन 18-19 के बाद हमारी सिंधू की चिड़िया अमर हो जाती है. स्कोर चला 19-12 तक. लेकिन दूसरे सेट के अंत पर स्कोर था 21-12.
Image: Reuters
Image: Reuters

तीसरा गेम शुरू हुआ. खेल की शुरुआत में खेल का बहाव पूरी तरह से विश्व की नं 1 मरीन की ओर था. कमाल का चिड़िया-बल्ला खेला जा रहा था. इस वक़्त स्कोर आठ के मुकाबले चार था, सिंधू ने संभलना शुरू किया तो ऐसा टाइम भी आया जब 9 के मुकाबले स्कोर 8 तक जा पहुंचा. एक गलती हुई. शटल को इतना जोर का मारा कि लाइन के बाहर चली गई. पर तुरंत संभली और एक पॉइंट वापस कमा लिया.
अब तक सिंधू इस मैच में इतनी बार वापसी कर चुकी थीं कि रोहित शेट्टी गोलमाल और सिंघम के बाद अगली 'रिटर्न्स' वाली फिल्म सीरीज उन पर बना सकते हैं. अब स्कोर था 16 के मुकाबले 13.
फिर लास्ट मैच. फैसला हो गया. मरीन ने जीत दर्ज की. स्कोर रहा 21-15.
Image: Reuters
Image: Reuters

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement