The Lallantop

दिल्ली: बैग के अंदर मिला लड़की का शव, फरार मंगेतर को ढूंढने में जुटी पुलिस

जिस कमरे में शव मिला उसे मृतका के मंगेतर सुल्तान ने अपने ई-कॉमर्स बिजनेस के लिए किराए पर लिया था. पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की की हाल ही में सगाई हुई थी और जल्द ही शादी होने वाली थी.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है (फाइल फोटो- इंडिया टुडे)

दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में बैग के अंदर से 23 साल की एक लड़की का शव बरामद हुआ है. जांच में पता चला है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है. मृतका न्यू संजय अमर कॉलोनी की रहने वाली है. पुलिस को शक है कि लड़की के मंगेतर ने उसकी हत्या की है जो कि फिलहाल फरार है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 नवंबर को शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस को जानकारी मिली कि फर्श बाजार इलाके की गली नंबर 10 के पास एक कमरे में संदिग्ध बैग मिला है. पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची तो बैग के अंदर से लड़की का शव निकला. उसके गले पर दुपट्टा लिपटा हुआ था. पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की की हाल ही में सगाई हुई थी और जल्द ही शादी होने वाली थी.

शाहदरा के DCP रोहित मीना ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों वाली टीम ने मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं. संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. अब पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. ये साफ नहीं हुआ है कि हत्या से पहले लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था या नहीं.

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस कमरे में शव मिला उसे मृतका के मंगेतर सुल्तान ने अपने ई-कॉमर्स बिजनेस के लिए किराए पर लिया था. वहां पैकेजिंग और डिलीवरी का काम होता था. खबर है कि सु्ल्तान वहां तीन अन्य लोगों के साथ काम करता था. वो शव मिलने के बाद से फरार है. काम करने वाले तीन लोगों में से एक को सबसे पहले शव मिला.

ये भी पढ़ें- दिल्ली मर्डर: मृतक को नहीं जानता आरोपी, चाकू से गोदकर नाचता रहा, वीडियो वायरल

मृतका के परिवार ने पुलिस को बताया कि पीड़िता 25 नवंबर की सुबह अपने घर से निकली और वापस नहीं लौटी. एक अधिकारी ने बताया कि वो संदिग्ध को पकड़ने के लिए CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं. दिल्ली और अन्य राज्यों में छापेमारी भी चल रही है. पुलिस की कई टीमें उसे पकड़ने में जुटी हुई हैं. 

Advertisement

वीडियो: 40 साल से बुजुर्ग की पेंशन रुकी, दिल्ली हाई कोर्ट के जज ने मोदी सरकार पर जुर्माना लगा दिया!

Advertisement