महिला क्रिकेटर का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार ने कहा कोच ने मर्डर किया है
महिला खिलाड़ी 11 जनवरी से ही लापता थीं.

ओडिशा की महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन (Rajashree Swain) का शव एक पेड़ से लटका मिला है. 26 साल की इस क्रिकेटर का शव कटक जिले के घने जंगल में एक पेड़ से लटका मिला है. साथ ही उनका स्कूटर भी जंगल से बरामद किया गया है. राजश्री 11 जनवरी से ही लापता चल रही थी.
महिला क्रिकेटर के कोच ने गुरुवार, 12 जनवरी को मंगलाबाग पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गयी है. परिवार वालों ने प्लेयर की मौत के लिए ओडिशा क्रिकेट और टीम के कोच को जिम्मेदार ठहराया है. परिवार वालों के मुताबिक उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया था.
ओडिशा राज्य महिला क्रिकेट टीम की घोषणा 10 जनवरी को की गयी थी लेकिन राजश्री का नाम लिस्ट में शामिल नहीं थी. पुलिस ने कहा कि अगले दिन खिलाड़ी अभ्यास के लिए तांगी क्षेत्र में क्रिकेट मैदान में गयीं लेकिन राजश्री ने अपने कोच को बताया कि वह अपने पिता से मिलने के लिए पुरी जा रही हैं. लेकिन वो घर नहीं पहुंची. वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी. कटक के DSP पिनाक मिश्रा ने कहा,
# बहन ने कोच को बताया जिम्मेदार‘मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया गया है. हमें अठागढ़ इलाके के गुरुदीजाटिया जंगल में एक पेड़ से राजश्री स्वैन का शव लटका मिला. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से इस मर्डर केस की जांच करेगी.’
इंडिया टुडे से जुड़े अजय नाथ की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार के सदस्यों ने कहा है कि राजश्री सहित कई महिला क्रिकेटर ओडिशा क्रिकेट संघ (OCA) द्वारा बाजरा बाटी क्षेत्र में आयोजित ट्रेनिंग शिविर का हिस्सा थीं, जो पुडुचेरी में होने वाले नेशनल लेवल के क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए था. ये सभी महिला खिलाड़ी एक होटल में ठहरी हुई थीं. क्रिकेटर की बहन ने स्थानीय मीडिया से कहा,
#कैंप के आयोजकों ने नहीं दी जानकारी‘मेरी बहन की मौत के लिए ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन और कोच बनर्जी जिम्मेदार हैं. हमें बड़ी साजिश का संदेह है. यदि वह दबाव में होती तो वह घर पर आती या फिर कहीं ओर जान देती. उसने इतना घना जंगल ही क्यों चुना? उस पर ऐसी क्या बीती जिसे वह सहन नहीं कर पाई. वह खुशमिजाज, मस्ती-मजाक करने वाली लड़की थी.’
वहीं राजश्री की मां के मुताबिक 10 दिन के सेलेक्शन कैंप के बाद उसे जानबूझकर फाइनल टीम से निकाल दिया गया. उन्होंने लोकल मीडिया से बात करते हुए कहा,
'राजश्री सेलेक्शन कैंप के लिए कटक आई थी. जहां वह होटल में रह रही थी. 10 दिन के सेलेक्शन कैंप के बाद उसे जानबूझकर फाइनल टीम से निकाल दिया गया, जबकि वह टीम की सबसे अच्छी खिलाड़ी थी. इसके बाद से ही वह काफी दबाव में थी. उसने अपनी बहन को फोन कर बताया था कि उसे ऑलराउंडर होने के बाद भी टीम में नहीं लिया गया. इसके बाद से ही मेरी बेटी गायब थी. लेकिन कैंप के आयोजकों ने हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी. जब हमने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि राजश्री गायब है.'
इस मामले में अबतक ना तो ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन और ना ही टीम के कोच की तरफ से कोई बयान आया है.
वीडियो: विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ में क्या क्या कह दिया?

