The Lallantop

पति दुखी न हो, इसके लिए पत्नी ने मौत के समय बड़ा प्यारा इंतजाम किया

इस कहानी का असली झोल पत्नी की आखिरी इच्छा में छुपा था. पति को ये सीक्रेट सालों बाद पता चला.

Advertisement
post-main-image
फेड्रे ने मरते वक्त अपने पति से बड़ी अजीब सी बात कही. कहा, बाथरूम में मेरे पौधे रखे हैं. उनमें रोज पानी डालना. कभी भूलना मत. फेड्रे के पति नहीं जानते थे कि उनकी पत्नी जाते-जाते भी उन्हें खुश रखने का इंतजाम करके गई हैं.
69 साल की फेड्रे फिटन को कैंसर था. पांच साल तक इलाज चला. मगर वो ठीक नहीं हुईं. फिर एक दिन उनकी मौत हो गई. मरते वक्त उन्होंने अपने पति से कहा कि बाथरूम में मैंने कुछ पौधे रखे हैं. उन्हें रोजाना पानी से सींचना. उनमें पानी डालना भूलना मत. पति की मुहब्बत देखिए. बीवी की आखिरी ख्वाहिश समझकर वो रोज उन पौधों में पानी देता रहा. कुछ साल यूं ही गुजरे और एक दिन पता चला कि.....
जिस किसी ने भी ऐंटोनिया के पैरेंट्स की ये कहानी पढ़ी, वो मुस्कुराए बिना नहीं रहा. ये कहानी है ही इतनी प्यारी.
जिस किसी ने भी ऐंटोनिया के पैरेंट्स की ये कहानी पढ़ी, वो मुस्कुराए बिना नहीं रहा. ये कहानी है ही इतनी प्यारी.

सालों बाद पता चला कि पौधे तो प्लास्टिक के हैं ये 'कि' ही इस खबर का हासिल है. कई साल तक पौधों में पानी डालने के बाद एक दिन पति को एहसास हुआ कि वो जिन पौधों में पानी दे रहा था, वो असली नहीं हैं. प्लास्टिक के हैं. सोचिए. उसे कैसा लगा होगा? भरपेट हंसी आई होगी. सोचा होगा कि मरते वक्त भी बीवी को क्या खूब शरारत सूझी. और शायद इसीलिए हंसी के लिए फेड्रे ने ये मजाक किया होगा. फेड्रे की बेटी ऐंटोनिया ने ये किस्सा सुनाया. उन्होंने ट्विटर पर लिखे एक पोस्ट में इस वाकये का जिक्र किया. लोग इसे पढ़कर बहुत भावुक हो रहे हैं. ऐंटोनिया का पोस्ट और उनकी कहानी खूब वायरल हो रही है.
ये वो पौधा है, जिसमें रोजाना पानी डालने के लिए कहकर गई थीं फेड्रे. देखने में कितना असली सा लगता है.
ये वो पौधा है, जिसमें रोजाना पानी डालने के लिए कहकर गई थीं फेड्रे. देखने में कितना असली सा लगता है.
53 साल का साथ एक खूबसूरत मजाक पर खत्म हुआ ऐंटोनिया की मां फेड्रे की मौत नवंबर 2013 में हो गई थी. फेड्रे और उनके पति दक्षिण अफ्रीका में रहते थे. जबकि ऐंटोनिया खुद लंदन में रहती हैं. यहां फायर ब्रिगेड में फायर फाइटर हैं. हिंदी में समझो तो दमकल कर्मचारी. ऐंटोनिया के माता-पिता की उम्र बस 16 साल थी जब वो दोनों मिले थे. प्यार हुआ, शादी हुई. दोनों साथ एक ही दफ्तर में काम करते थे. फिर 69 साल की उम्र में फेड्रे की मौत हो गई. जाते-जाते भी वो अपने पति से ऐसा मजाक करके गईं कि अब जब भी फेड्रे का जिक्र होता है, तो पति और बेटी दोनों मुस्कुरा उठते हैं. शायद फेड्रे भी ये ही चाहती होंगी. कि उनके गुजर जाने के बाद वो दोनों मायूस न हों. इसीलिए ऐसी शरारत करके गईं. ऐंटोनिया ने अपने ट्वीट में लिखा:
मरने से पहले मेरी मां ने पापा को सख्ती से हिदायत दी. कहा कि बाथरूम में रखे पौधों को पानी देना बिल्कुल न भूलें. पापा ने उनकी आखिरी बात को दिल से लगा लिया. वो रोजाना उन पौधों में पानी डालते. कभी नहीं भूलते ये काम. वो चाहते थे कि चाहे जो भी हो जाए, वो पौधे कभी सूखें न. जिंदा रहें. फिर एक दिन उन्होंने अपना पुराना घर छोड़कर नए घर में शिफ्ट होने का फैसला किया. सोचा कि मां के उन पौधों को भी साथ ले जाएं. तब जाकर उन्हें पता चला कि वो पौधे असली नहीं हैं, बल्कि प्लास्टिक के हैं. मेरी मां पक्का ऊपर बैठी हंस रही होंगी. मुझे जैसे उनकी हंसी सुनाई भी दे रही है.



ये भी पढ़ें: 
'धूम्रपान पड़ेगा महंगा' ऐड वाली बच्ची अब क्या कर रही है?

चोरी के बाद वेल्डिंग से बंद कर रहे थे पेट्रोल टैंकर का छेद

इस पहाड़ पर इस वक्त 'ऊं' की आकृति नज़र आना बुरी खबर क्यों है?

जब अक्षय कुमार शूटिंग कर रहे थे और एक्ट्रेस को पीरियड हो गया

अजीब वजह के चलते बच्चे की कुतिया से शादी करवाई. तस्वीरें वायरल

कौन है ये विदेशी लड़की, जिसके डांस वीडियो फेसबुक पे लोग लपक के देख रहे हैं

कहां हैं आजकल 'ये दिल आशिक़ाना' वाली एक्ट्रेस?



ये पहाड़ हर साल छह महीने के लिए अपना रूप बदलता है

Advertisement
Advertisement